✍️नानकमत्ता में आबकारी टीम का छापा, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त👉

✍️नानकमत्ता में आबकारी टीम का छापा, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

60 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1400 किलो लहन नष्ट; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

खटीमा। अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए नानकमत्ता क्षेत्र के पार खमरिया गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने नाले के किनारे संचालित की जा रही दो अवैध शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया।

आबकारी आयुक्त के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान मौके और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। टीम को यहां से 45 लीटर कच्ची शराब मिली, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1400 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया।

वहीं, एक अन्य मामले में आबकारी टीम ने 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस तरह दोनों मामलों में कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। विभाग ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई क्षेत्र-02 खटीमा के आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में की गई। अभियान में खटीमा क्षेत्र का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।

आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की तत्परता और सक्रियता से न केवल अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को ध्वस्त किया जा रहा है, बल्कि बड़ी मात्रा में लहन नष्ट कर शराब निर्माण की प्रक्रिया पर भी प्रभावी रोक लगाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!