✍️छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट के सिंथेटिक ट्रैक की जांच में खामियों पर खेल सचिव ने नाराजगी व्यक्त की और सकारात्मक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाने का निर्देश दिया, जिससे यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो👉

✍️छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट के सिंथेटिक ट्रैक की जांच में खामियों पर खेल सचिव ने नाराजगी व्यक्त की और सकारात्मक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाने का निर्देश दिया, जिससे यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनका भविष्य उज्ज्वल हो👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने खेल सचिव के सम्मुख प्रमुखता से उठाया मुद्दे को।

लोहाघाट 👉लोहाघाट मे निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक ट्रेक निर्माण की गुणवत्ता पर पूर्व सैनिक मयंक ओली ने सवाल उठाया था। मामला जिले से लेकर देहरादून तक पहुंचा ,मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया। सिंथेटिक ट्रेक निर्माण की जांच के आदेश देते हुए समिति गठित की तथा मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दीए गये। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति के द्वारा सिंथेटिक ट्रैक की जांच की गई। मामले में शनिवार को प्रदेश के खेल सचिव अमित सिन्हा स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट पहुंचे तथा स्टेडियम और सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया तथा पेयजल निर्माण इकाई (खेल इकाई) के मुख्य अभियंता रवींद्र कुमार को कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए तथा कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए।सचिव सिन्हा ने कहा कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई तो खेल विभाग स्टेडियम को अपने हैंडओवर नहीं लेगा ।इस दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व पूर्व सैनिक मयंक ओली ने मामले को खेल सचिव व जिलाधिकारी के सामने प्रमुखता से रखा तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा विभागीय अभियंता को कार्य के निगरानी करने के लिए स्थाई तौर पर रखने की मांग की मामले में पूर्व विधायक फर्त्याल ने गहरी नाराजगी जताई। खेल सचिव व जिलाधिकारी के द्वारा सभी लोगों को उच्च गुणवत्ता युक्त कार्य करवाने का आश्वासन दिया। मामले में पूर्व सैनिक मयंक ओली ने सहयोग के लिए पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,लोहाघाट विकास संघर्ष समिति को धन्यवाद दिया साथ ही सिंथेटिक ट्रैक की जांच के लिए खेल सचिव जिला, अधिकारी चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीमएम नीतू डांगर ,तहसीलदार जगदीश नेगी ,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ,जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खरायत , मौजूद रहे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!