✍️खटीमा मे गुरु व शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, खेलकूद के अध्यापक ने छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण खुद था पहले से ही शादीशुदा मोबाइल की जांच करने पर अन्य छात्रों के साथ भी मिले वीडियो 👉

✍️खटीमा मे गुरु व शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, खेलकूद के अध्यापक ने छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण खुद था पहले से ही शादीशुदा मोबाइल की जांच करने पर अन्य छात्रों के साथ भी मिले वीडियो 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

 खटीमा UK 

खटीमा 👉 खबर उधम सिंह नगर की सीमांत खटीमा के चकरपुर क्षेत्र से है जहां एक इंटर कॉलेज के शारीरिक व्यायाम अध्यापक द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया वह कई बार इधर-उधर घूमने के लिए भी ले गया और साथ ही संज्ञान में आया है की जयपुर भी घूमने ले गया था मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की मां शिकायत पत्र लेकर पुलिस चौकी चकरपुर पहुंची तो मामला बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के संज्ञान में आया और उसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अध्यापक को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी ले जाया गया बजरंग दल के द्वारा आज सुबह से ही इंटर कॉलेज में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जानकारी जुड़ते हुए जब बजरंग दल द्वारा अध्यापक का मोबाइल देखा गया तो उसमें अन्य लड़कियों के साथ भी वीडियो पाएं गए
वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि मेरे द्वारा इससे पूर्व भी उनकी शिकायतों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया था लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुझे ही नोटिस थमा दिया गया की आप इस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे मेरे द्वारा जांच कर ली गई है साथी प्रधानाचार्य पंचदेव सिंह द्वारा भावुक होते हुए बताया की मुझे कई दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की मेरे द्वारा जब भी कोई पत्र यहां से इस अध्यापक के खिलाफ भेजा जाता है तो उल्टा मुझे ही सुनना पड़ता है साथी उन्होंने यह भी कहा कु मेरी 30 सालों की मेहनत है मैंने एक पेड़ की तरह सिंच कर इस विद्यालय को बनाया है और प्रत्येक एट मेरे लिए भगवान है यह कहते हुए भावुक होकर रोने लगे और एक तरफ खंड शिक्षा अधिकारी अध्यापक को संरक्षण देते नजर आए
धीरे-धीरे प्रतिनिधि वह ग्राम वासी भी वहां पर जुड़ने लगे और भीड़ बढ़ने लगी भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल भी वहां पर बुलाया गया और महिला पुलिस भी तैनात रही वही इस विद्यालय से पड़ी हुई छात्रा वर्तमान में इसी पंचायत की क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा जोशी भावुक होकर रोने लगी और कहने लगी की मेरे को इस विद्यालय ने शिक्षा दी है और यहां पर प्रधानाचार्य भगवान से काम नहीं है मेरे लिए पिता तुल्य हैं उनके द्वारा हमेशा छात्रों को अपनी बेटी की तरह मानते हुए शिक्षा दी गई है और आज ऐसे कुकर्मी शिक्षक के यहां आने से कहीं ना कहीं हमारे क्षेत्र के विद्यालय का नाम खराब हो रहा है सभी लोगों की मांग को देखते हुए कमेटी द्वारा अध्यापक को कार्य मुक्त कर दिया गया वहीं खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही को देखते हैं उसे जिले में संलग्न कर दिया गया है स्थानीय विधायक भुवन कापड़ी भी मौके पर पहुंचे इस कलंकित अध्यापक को सलाखों पीछे पहुंचने में सबसे बड़ा सहयोग विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का रहा है पुलिस प्रशासन द्वारा भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है इस बीच उपस्थित रहे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रभारी भरत चंन्द,हिमांशु कल्याण,कमल ,प्रदीप ठाकुर,पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष गणेश जोशी,प्रधान प्रतिनिधि राकेश वृष्टि, खटीमा प्रधान संघ अध्यक्ष आशा बिष्ट, बिचपुरी ग्राम प्रधान माया देवी, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश चंन्द,क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा जोशी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!