✍️श्री एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर तैयारियां तेज, 3 से 5 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम👉

✍️श्री एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर तैयारियां तेज, 3 से 5 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत UK                                                          चम्पावत👉श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भिंगराड़ा, चंपावत में तीन दिवसीय श्री एड़ी बालकृष्ण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। समिति ने क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं युवाओं से सहयोग की अपील की है।

आयोजन के तहत 2 सितंबर को सामान्य ज्ञान एवं कला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 3 सितंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा, 11 बजे महिलाओं द्वारा जोड़ा चांचरी, सुबह 11:30 बजे मेला उद्घाटन, शाम 4 बजे वॉलीबॉल मैच का उद्घाटन तथा रात 9 बजे से देवीय जागरण होगा।

4 सितंबर को सुबह 9 बजे से वॉलीबॉल मैच, दोपहर 12 बजे एड़ी देवता डोला आगमन तथा दोपहर 1 बजे भिंगराड़ा गांव से राधा-कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी। रात 8 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 सितंबर को सुबह 9 बजे वॉलीबॉल फाइनल मैच, दोपहर 1 बजे डोला व झांकी की वापसी तथा शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही मेला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा मेले के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

श्री एड़ी बालकृष्ण मेला कमेटी भिंगराड़ा के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी ने क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर एड़ी देवता और बालकृष्ण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!