
Time 24×7Tak
पिथौरागढ़ UK पिथौरागढ़👉 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से आयोजित अंतर-सीमांत बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस)-2026 का भव्य शुभारंभ पिथौरागढ़ में मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। समारोह में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अजय टम्टा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को विकसित करने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण साधन है।
प्रतियोगिता में SSB के सभी आठ क्षेत्रीय सीमांतों के जवान ने प्रतिभाग किया ।आयोजन के माध्यम से जवानों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में SSB महानिरीक्षक अमित कुमार, उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रमण्यम, केंद्रीयमंत्री अजय टम्टा,नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल,भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल, कमांडेंट महेंद्र प्रताप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया, उद्घोषक नानू बिष्ट सहित अंतर-क्षेत्रीय अधिकारी, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग के लिए SSB के अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में जवान अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।










