
खटीमा UK खटीमा👉 अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा आबकारी विभाग की टीम ने बिगराबाग क्षेत्र में दबिश देकर एक महिला को करीब 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान बृजवाला देवी पत्नी मनोज सिंह, निवासी बिगराबाग, खटीमा को पकड़ा। उसके कब्जे से बरामद कच्ची शराब 40 पाउचों में रखी हुई थी।
विभाग ने मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्री बृजेश नारायण जोशी के नेतृत्व में की गई। अभियान में खटीमा का समस्त आबकारी स्टाफ शामिल रहा। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।










