✍️स्वच्छता और विकास की दिशा में उत्तराखंड की बड़ी पहल, नगर निकायों में शुरू हुईं करोड़ों की योजनाएं     09 नगर निकायों में खुले देवभूमि रजत जयंती पार्क, ₹36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास👉

✍️स्वच्छता और विकास की दिशा में उत्तराखंड की बड़ी पहल, नगर निकायों में शुरू हुईं करोड़ों की योजनाएं 09 नगर निकायों में खुले देवभूमि रजत जयंती पार्क, ₹36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड। प्रदेश को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में विकास एवं स्वच्छता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। देवभूमि रजत जयंती के अवसर पर प्रदेश के 09 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही ₹36 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नगर निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और शहरों को सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 08 कूड़ा संग्रहण वाहनों को रवाना किया गया है। इन वाहनों के संचालन से शहरी क्षेत्रों में कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

 

प्रदेश के 108 नगर निकायों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना भी स्वच्छता अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 90 प्रतिशत से अधिक शहरी कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है।

 

सरकार का उद्देश्य नगर निकायों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराना है। इन प्रयासों से प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नई गति मिलने की उम्मीद है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!