✍️मां पूर्णागिरि धाम में चल रही टैक्सी गाड़ियों के अध्यक्ष व ठेकेदार के बीच आपसी समन्वय बनाने का किया जा रहा प्रयास प्रशासन द्वारा👉

✍️मां पूर्णागिरि धाम में चल रही टैक्सी गाड़ियों के अध्यक्ष व ठेकेदार के बीच आपसी समन्वय बनाने का किया जा रहा प्रयास प्रशासन द्वारा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत उत्तराखंड 

टनकपुर 👉मां पूर्णागिरी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष टनकपुर व ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक संचालित कर रहे टैक्सी ठेकेदार के बीच आपसी समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा प्रशासन लेकिन समन्वय बनता नजर नहीं आ रहा है आपको बता दें कि जहां एक तरफ मां पूर्णागिरी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार का कहना है की टैक्सी संचालक से प्रतिदिन का 1000 रुपया जिला पंचायत की मिली भगत से वसूला जा रहा है ठेकेदार द्वारा और इसी बात को ठेकेदार द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा₹1000 लिए जा रहे हैं और हमारा टेंडर 35 लाख के लगभग हुआ है लेकिन इस समय 75 गाड़ियां चलाई जा रही है अगर 75 गाड़ियां ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक चलाई जा रही हैं तो प्रतिदिन का 75000 रुपए एकत्रित हो रहा है और इसी आंकड़ों के अनुसार 90 दिन के भीतर लगभग 67 लाख रुपए एकत्रित होता है और जिसमें से जिला पंचायत को मात्र 35 लाख रुपए के लगभग ही देना है तो कहीं ना कहीं ठेकेदार द्वारा दोगुनी वसूली की जा रही है यह आरोप मदन कुमार द्वारा लगाया जा रहा है वहीं जब प्रशासन से इस पर बात करने की कोशिश की गई तो प्रशासन मीडिया से रूबरू होने से भागता नजर आया वहीं जिला पंचायत से जब मीडिया द्वारा संबंधित ठेकेदार के साथ हुए अनुबंध की कॉपी मांगी गई तो जिला पंचायत का कहना है की अनुबंध की कॉपी चंपावत जिला पंचायत ऑफिस में है और मंगवा कर दे दी जाएगी लेकिन इस पर भी गोल-मोल बात नजर आ रही थी


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें