✍️हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में हुई घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त करते हुए दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश👉

✍️हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में हुई घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त करते हुए दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time24×7Tak

ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार///

हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दर्दनाक भगदड़ की घटना सामने आई, जिसमें अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा मंदिर के पैदल मार्ग पर उस वक्त हुआ जब भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सक्रिय हो गईं। जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिया। घायलों को पास के ज़िला अस्पताल और एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और आपदा प्रबंधन सचिव फणिशरण सुनेल ने बताया कि मृतकों की पुष्टि जिला प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर की गई है। हालांकि कुछ सामान्य रूप से घायल लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए, इसलिए शुरूआती सूची में कुछ अंतर हो सकता है।

प्रशासन की ओर से साफ अपील की गई है कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। मौके पर पुलिस, SDRF, NDRF और जिला प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें