Time 24×7Tak
चम्पावत👉 पिछले 11 दिनों से बंद पड़ी टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क को आज रविवार को एनएच के द्वारा अधीक्षण अभियंता हरीश पंक्ति व अधिशासी अभियंता दीपक जोशी के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है एनएच में लगातार कीचड़ होने से वाहनों के फंसने का खतरा हो रहा है व पहाड़ी से अभी भी मलवा लगातार गिर रहा है। इस दौरान पिछले 10 दिनों से फंसे हुए कई वाहनों को निकाला गया जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने रविवार को स्वाला मार्ग का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात हेतु निम्न व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं। एसपी चंपावत ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग को सिर्फ अभी छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। अभी सड़क में सिर्फ पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को इजाजत दी गई है। टनकपुर की ओर जाने वाले वाहन प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वाला मार्ग से गुजर सकेंगे।सायं 5 बजे से प्रातः 9 बजे तक आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।टनकपुर से चम्पावत आने वाले वाहन तय किए गए वैकल्पिक मार्गो से ही यात्रा करेंगे। जीन को सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 तक ही वाहन संचालन की इजाजत है। भारी वाहन पूर्व की भांति ही हल्द्वानी देवीधूरा मार्ग से यात्रा करेंगे
पुलिस अधीक्षक ने बताया की ये व्यवस्थाएँ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात की सुव्यवस्था के दृष्टिगत अस्थायी रूप से लागू की गई हैं। संबंधित विभाग को सड़क मार्ग को शीघ्र ही पूरी तरह सुचारु करने के निर्देश दिए गये हैं। वही एनएच अधीक्षण अभियंता हरीश पंक्ति ने कहा फिलहाल एनएच को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है बड़े वाहनों के लिए सड़क को खोलने के प्रयास जारी हैं फिलहाल एक और कोई वाहनों का संचालन किया जा रहा है।








