खटीमा से भाजपा प्रत्याशी रमेश जोशी भारी मतों से हुए विजयी

खटीमा से भाजपा प्रत्याशी रमेश जोशी भारी मतों से हुए विजयी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड

खटीमा 👉उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत नगर खटीमा में हुए नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी ने भारी मतों से अपनी विजय दर्ज कराई है। देर शाम तक चली मतगणना में भाजपा प्रत्याशी जोशी को 20 हजार 962 मत प्राप्त हुए तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी को 9 हजार 805 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राठौर को 5 हजार 696 मत प्राप्त हुए। ज्ञात हो कि खटीमा मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है और जिस दिन मुख्यमंत्री ने खटीमा में रोड शो किया था उस दिन ही रोड शो में मिल रहे समर्थन से यह निश्चित हो गया था कि विजय भाजपा प्रत्याशी रमेश जोशी के हिस्से में आएगी। जिसका फैसला अब मतगणना के बाद सामने आ चुका है। भाजपा प्रत्याशी रमेश जोशी के विजई होने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी से अपना प्रमाण पत्र लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी रमेश जोशी ने नगर में विजय जुलूस निकालकर नगर की जनता का आभार जताया। मीडिया से बात करते हुए रमेश जोशी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का ही नतीजा है कि जनता ने बढ़-चढ़ कर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खटीमा विकास के नए आयाम को छूता दिखाई देगा और विकास के नए मापदंड स्थापित करेगा।

 


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें