✍️बनलेख बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार👉

✍️बनलेख बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

मोटरसाइकिल की डिग्गी से बरामद हुआ मादक पदार्थ, तस्करी में इस्तेमाल यामाहा बाइक पुलिस ने की सीज

चम्पावत। जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी अभियान के तहत 20 नवंबर 2026 को कोतवाली चम्पावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनलेख बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यामाहा मोटरसाइकिल संख्या UK06-8392 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद हुई।

 

पुलिस ने मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार सागर गिरी उर्फ प्रिन्स दशरथ निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस के मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

नशे के खिलाफ सहयोग की अपील

 

चम्पावत पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
error: Content is protected !!