Time 24×7Tak
टनकपुर UK
टनकपुर 👉विजन पब्लिक स्कूल के आडिटोरिंम में संगीत विद्यालय टनकपुर ने बसंत पंचमी पर्व पर बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टनकपुर के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ0 पंकज उप्रेती एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के प्रोफेसर डॉ0 गिरिधर जोशी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की।
सर्वप्रथम कोमल रौतेला व साथियों ने मां शारदे की आरती व गुरु वंदना के साथ आगाज किया। गायन तृतीय वर्ष के बच्चों ने भजन *कछू लेना न देना मगन रहना* के माध्यम से समा बांध दिया। तबला वादन जूनियर व सीनियर में बच्चों ने तबले पर ऐसी अंगुलियां थिरकाई कि पूरा हॉल तालियों से गुंज उठा। *रघुवर तुमको मेरी लाज* , *अच्युतम केशवम* , *राम नाम अति मीठा है* , *सांवली सूरत पै मोहन* , *ऋतू बसंत फिर आई, ऋतु राज बसंत की बेला* आदि भजन गीतों से माहौल संगीतमय हो उठा।
कार्यक्रम आयोजक संगीत विद्यालय, टनकपुर के प्रबंधक संगीताचार्य श्री अनिल पालीवाल ने बताया कि बसंत उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टनकपुर की सेवानिवृत्त संगीत शिक्षिका श्रीमती लीला तिवारी, जवाहर नवोदय खटीमा के संगीत शिक्षक श्री ललित जोशी, तुषार हॉस्पिटल टनकपुर के डॉयरेक्टर डॉ0 विनोद जोशी, राजकीय हॉस्पिटल, टनकपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 प्रभा जोशी, उत्तरांचल संगीत एवं कला समिति के निदेशक श्री दिनेश जोशी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खटीमा की शिक्षिका श्रीमती मनीषा कल्पासी, विज़न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री नवल किशोर तिवारी, एवं प्रबंधक श्री अजय देउपा, भजन गायक कपिल भार्गव, नोजगे (हैप्पी) खटीमा के संगीत शिक्षक प्रकाश भट्ट एवं विशाल जॉर्डन, साधक संगीत विद्यालय के निदेशक जितेंद्र भट्ट, सराफ पब्लिक स्कूल खटीमा के संगीत शिक्षक नीरज कापड़ी, सिटी कॉन्वेंट खटीमा के संगीत शिक्षक दिनेश हनेरी, विज़न पब्लिक स्कूल के संगीत शिक्षक प्रत्यक्ष भंडारी, पैरामाउंट स्कूल के संगीत शिक्षक गुफरान अली सहित समस्त अभिभावक एवं अत्यधिक संख्या में दर्शक तथा श्रोता उपस्थित रहे।
तबले में संगत नीरज कापड़ी ने की। मंच संचालन अलक्ष्या पब्लिक स्कूल खटीमा के संगीत शिक्षक बासू भाई ने किया।








