✍️चकरपुर पुलिस द्वारा 114 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार👉

✍️चकरपुर पुलिस द्वारा 114 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा👉खबर उधम सिंह नगर के कोतवाली खटीमा के अंतर्गत चकरपुर चौकी से है जहां चौकी प्रभारी विकास कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया आपको बता दें कि जहां पूरे उत्तराखंड में इन दोनों नशा मुक्ति उत्तराखंड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है वहीं उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सभी क्षेत्र में इस अभियान को सक्रियता से चलाया जा रहा और नशे के रोकथाम हेतु महत्वपूर्ण कदय भी उठाए जा रहे हैं इसी अभियान के तहत पुलिस क्षेत्रा अधिकारी खटीमा के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक खटीमा के मार्गदर्शन से 27/8/2025 को चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार व उनकी टीम द्वारा सोहेल मंसूरी पुत्र रियाजुद्दीन मंसूरी निवासी चारू बेटा थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को 114 ग्राम अवैध चरस के साथ वनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया आपको बता दें कि धारा 8/ 20 एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया, चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार व उनकी टीम के द्वारा लगातार स्कूली बच्चों को भी नशा मुक्ति रहने के लिए जंन जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है साथ ही उनकी पूरी टीम द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम, व परिवहन नियमों ,के बारे मे भी बात कर जागरूक किया जा रहा है चकरपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ,SI नाथ सिंह व उनकी पूरी टीम बच्चों को नशा मुक्त रहने के लिए जागरूक भी कर रही हैं अध्यापक , बच्चों के अभिभावकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा चकरपुर पुलिस के इस कार्य की काफी प्रशंसा भी करी जा रही है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें