✍️✍️अवैध स्मैक में के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार नशाखोरों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई👉

✍️✍️अवैध स्मैक में के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार नशाखोरों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा उत्तराखण्ड

खटीमा 👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद- उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व संदिग्ध व अभ्यस्त अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय रूद्रपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के दिशा निर्देशन में दिनांक 27.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक खटीमा कोतवाली के दिशा निर्देशानुसार पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी द्वारा इस्लाम नगर नई बस्ती फील्ड के पास बने खंडहर से एक व्यक्ति समीर अंसारी पुत्र मोहम्मद नबी निवासी नई बस्ती अमाऊं खटीमा उम्र 20 वर्ष को 7.06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर खटीमा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है इस दौरान पुलिस टीम में चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी एडिशनल एस आई नाथ सिंह कांस्टेबल प्रेम प्रकाश टीम में उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी के द्वारा लग रहा है एक ऐसा अभियान चला दिया गया है कि वह क्षेत्र में अवैध काम करने वालों को पनपने ही नहीं देंगे अभी 2 दिन पूर्व ही उनके द्वारा अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था और फिर उसके पश्चात अवैध स्मैक के साथ एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है ऐसा प्रतीत हो रहा है की प्रियांशु जोशी इस क्षेत्र से अवैध कार्य करने वाले लोगों को पनपने नहीं देंगे और उनके इरादों को धराशाई कर के रहेंगे चकरपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले लोग चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी का दिल से धन्यवाद कर है कि उनके द्वारा क्षेत्र में नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहेगी और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस भी कर रहे हैं क्योंकि जो नशेड़ी है वह लोग क्षेत्र मे नशे के लिए चोरी भी करते हैं जिसके कारण क्षेत्र के लोग काफी परेशान नजर आते हैं अगर नशेड़ियों के ऊपर इस प्रकार से करवाई होते रहेगी तो क्षेत्र में कहीं ना कहीं चोरी की घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

नोट =(जन जागरूकता) आप सभी लोगों को हम अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से सूचित करना चाहता हूं की किसी भी व्यक्ति को कहीं पर भी अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ नजर आए आपको उस पर किसी भी प्रकार का शक हो तो आप तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें कोई भी सामान बेचने वाला आपके घर के आसपास अत्यधिक चक्कर लगाता हो तो ऐसे व्यक्ति पर आपको अगर शक हो तुरंत पुलिस को सूचित करने का कष्ट करें।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें