✍️✍️कैंची धाम मेले को लेकर मण्डल आयुक्त ने ली  बैठक 👉🛕

✍️✍️कैंची धाम मेले को लेकर मण्डल आयुक्त ने ली बैठक 👉🛕

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल उत्तराखंड

नैनीताल👉15 जून को कैंची धाम में आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब सभागार में बैठक का आयोजन किया। आयुक्त दीपक रावत ने बैठक कैंची महोत्सव के लिए पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली- पानी, यातायात,शटल सेवा आदि की विस्तृत जानकारी ली।
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मेले के दौरान यदि किसी की अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ जाती है। या प्राथमिक उपचार के बाद किसी मरीज को हायर सेंटर भेजा जाता है। ऐसे मरीज को हेली सेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाएगा।
कोश्याकुटोली उपजिलाधिकारी बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि मंदिर परिसर आस पास हॉर्न,प्लास्टिक का प्रयोग धूम्रपान, तम्बाकू, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी – वीडियोग्राफी,कैंची धाम से भवाली के मध्य फड़ खोखा संचालन, कैंची धाम से भवाली के मध्य में मार्ग- किनारे विभिन्न संगठनों / व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क खाद्य एवं पेय पदार्थों के वितरण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि भवाली और गरम पानी में पार्किंग के लिए 14 स्थलों को चिह्नित किया गया।जिसमें 15 सौ अधिक छोटे बड़े वाहन पार्क हो सकते हैं। बताया कि भवाली, भीमताल, हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड बाई पास , भवाली मैदान, रानीखेत रोड में पार्क किया जाएगा। जबकि नैनीताल, ज्योली कोट आदि इलाकों से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा, सेनिटोरियम बाई पास में पार्क की जाएगी, शटल सेवा से कैंची को भेजा जाएगा। साथ ही गरम पानी, रानीखेत, अल्मोड़ा से आने वाले वाहनों को गरम पानी में पार्किंग, वहां पनीराम के ढाबे तक शटल के माध्यम से भेजा जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षण पी एन मीणा ने बताया कि पार्किंग स्थलों को दस जोन में बांटा गया है। साथ ही मंदिर परिसर में 100 मीटर में बैरे केट लगाए गए हैं, जिसे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करने पड़े। बताया कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा, रानीखेत या मैदानी इलाकों में आने जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ-क् वारब से भेजे जाएंगे, जबकि पिथौरागढ़ आने जाने वाले वाहनों को व वाया खुटानी, पदमपुरी मार्ग से आवाजाही करेंगे। बताया कि भवाली और गरम पानी से शटल के लिए करीब 100 से अधिक बसें, 500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की है। आयुक्त दीपक ने कहा कि भवाली की पार्किंग फुल होने की स्थिति पर भीमताल,हल्द्वानी से शटल सेवा चलाने के निर्देश दिए।

नोट=खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें=9759627417


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें