✍️✍️निजी संस्थान अल्मोड़ा में जीएनएम का कोर्स कर रही नाबालिग ने सरकारी अस्पताल अल्मोड़ा में बच्ची को जन्म दिया👉

✍️✍️निजी संस्थान अल्मोड़ा में जीएनएम का कोर्स कर रही नाबालिग ने सरकारी अस्पताल अल्मोड़ा में बच्ची को जन्म दिया👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा 👉निजी संस्थान में जीएनएम का कोर्स कर रही नाबालिक किशोरी ने अल्मोड़ा के सरकारी अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म नाबालिक किशोरी मूल रूप से जिला पिथौरागढ़ की रहने वाली है नाबालिक किशोरी अल्मोड़ा के निजी संस्थान से जीएनएम कोर्स कर रही है सोमवार की रात करीब 8:30 बजे के आसपास वह पेट दर्द की शिकायत देकर अपनी दो सहेलियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची, वह अस्पताल के शौचालय की ओर गई तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुन उसकी सहेलियों में अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी और उनकी मदद से वार्ड में ले जाया गया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एचसी गहतोड़ी ने बताया की बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 17 साल है किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है किशोरी के नाबालिक होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इधर कोतवाल जगदीश देउपा ने बताया की अस्पताल प्रबंधन की तरह से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है अभी इस मामले की लिखित में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है उन्होंने बताया कि लिखित में शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

नोट=खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें=9759627417


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें