Time24×7Tak
ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड
रुद्रपुर 👉चीन मे फैल रहे HMPV वायरस के बाद उत्तराखंड मे भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ऊधम सिंह नगर जनपद मे भी स्वास्थ्य महकमा इसका पालन कराने मे लगा हुआ है। ऊधम सिंह नगर जनपद के प्रभारी सीएमओ डॉक्टर राजेश आर्य ने बताया HMPV वायरस का कोई केस अभी जनपद मे नहीं पाया गया है। इसके बावजूद एहतियातन व्यवहार करने की हिदायत की गई है। दिए निर्देशों के अनुसार बच्चों एवं बुजर्गों तथा किसी अन्य गम्भीर रोग से ग्रसित लोगों में विशेष सावधानी बरती जाए। छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल व टिश्यू का इस्तेमाल करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। साबुन और पानी से हाथी को स्वच्छ रखें। निर्देशों के अनुसार, अधिक मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें और पौष्टिक आहार लें। सर्दी, जुकाम बुखार के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें तथा चिकित्सकीय परामर्श पर ही दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा जनपद में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी तैयारियां की गई हैं किसी भी तरह से HMPV वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है।








