✍️गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बनबसा नगर पंचायत में झंडा रोहण के पश्चात चलाया गया वृहद सफाई अभियान👉

✍️गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बनबसा नगर पंचायत में झंडा रोहण के पश्चात चलाया गया वृहद सफाई अभियान👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा UK

बनबसा 👉 खबर चंपावत जिले की सीमांत बनबसा नगर पंचायत के अंतर्गत से है जहां 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मनाया गया व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व सभी पर्यावरण मित्र व नगर पंचायत कर्मचारी ने राष्ट्रीय गान गाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया झंडा रोहण के पश्चात सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया मिष्ठान वितरण के बाद शासन व प्रशासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के आधार पर एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया सफाई अभियान से क्षेत्र के लोगों को आसपास में साफ सफाई रखने को बताया गया साथ ही नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र में लगातार पिछले दो दिनों से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है आपको बता दें की मीडिया से रूबरू होते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने सर्वप्रथम सभी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य है की बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाना यहां से स्वच्छता का एक पूरे प्रदेश में संदेश भेजना ताकि हमारा नगर पंचायत पूरे प्रदेश में सबसे साफ स्वच्छ बना रहे। किसी को देखते रखते हुए हमारे द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है और आज भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है और आगे भी इसी प्रकार चलता रहेगा साथी लोगों से अपील की की सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और अपने आसपास में स्वच्छता बनाए रखें वहीं अधिशासी अधिकारी दीपक बुढलाकोटी ने मीडिया से रूबरू होते हुए सर्वप्रथम सभी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा की हमारा मुख्य उद्देश्य है हमारा नगर पंचायत क्षेत्र साफ और स्वच्छ हो किसी को ध्यान में रखते हुए हमारे द्वारा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है जो सभी वार्ड व सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया है इसी के साथ हमारे द्वारा समय-समय पर सभी कर्मचारी व पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है और आज भी स्वच्छता अभियान चलाया गया व साथ ही जनता से मैं अपील करता हूं कूड़े को इधर-उधर ना फेक सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें कूड़े को कूड़े की गाड़ी में ही डालें और गीला व सुखा कूड़ा अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी में डालें


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें