खटीमा उत्तराखंड
खटीमा 👉खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से जहां पूरे उत्तराखंड में लगातार हुई बारिश के कारण खटीमा का नागरिक चिकित्सालय जलमग्न हो गया है आपको बता दें कि नागरिक चिकित्सालय के आसपास के क्षेत्र में जो नालियां पानी की निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा बनाई गई है वह पूरी तरीके से बंद नजर आ रही है जिसके कारण नागरिक चिकित्सालय मे भरे पानी की निकल नहीं हो पा रहा है इससे इलाज करने जा रहे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें कि इस समय जल भराव के कारण मच्छर पैदा होने से कहीं ना कहीं बीमारियां भी बढ़ सकती हैं लेकिन खटीमा का नागरिक चिकित्सालय इस समय खुद ही बीमार पड़ा नजर आ रहा है लेकिन नगर पालिका द्वारा अभी तक कोई भी ऐसी पहल नहीं की गई है कि जिससे नागरिक चिकित्सालय में भरे पानी को निकाला जा सके आखिरकार नगर पालिका प्रशासन इतना लापरवाह कैसे हो सकता है नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागरिक चिकित्सालय में हजारों लोगों का इलाज किया जाता है वहीं आज स्वयं नागरिक चिकित्सालय को इलाज की आवश्यकता नजर आ रही है आखिर इसका जिम्मेदार कौन ?








