✍️खटीमा नगर निकाय चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ👉

✍️खटीमा नगर निकाय चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा उत्तराखंड

खटीमा 👉उत्तराखंड प्रदेश में इन दिनों नगर निगम चुनाव का जोर-शोर चल रहा है। खटीमा नगर निकाय चुनाव में जहां तीन राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी चुनाव की मैदान में उतरे हुए हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी अपने आप को अध्यक्ष पद पर विजई बता रहे हैं। आपको बता दें, की खटीमा से राशिद अंसारी पहले कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने पर उनके द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया, व अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ रहे हैं।देखना यह है,की इनका चुनाव लड़ना किस पार्टी को नुक्सान पहुंचा एगा ,जहां रशीद अंसारी कांग्रेस पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं राशिद अंसारी इस्लामनगर से सबसे मजबूत प्रत्याशी बताएं जा रहे हैं। रशीद अंसारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की ,मैं खटीमा नगर पालिका के विकास के लिए अकेला ऐसा प्रत्याशी हूं, जिसे पालिका में कार्य करने का सबसे अत्यधिक अनुभव है मैं 10 वर्षों से पालिका में सभासद के पद पर रह चुका हूं।और तीसरी बार में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं, जनता का सहयोग मुझे मिल रहा है। साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि मेरी प्रथम प्राथमिकताएं खटीमा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाना,खटीमा में बाढ़ की समस्या को लेकर जो मुख्य नाले हैं उनकी हर 6 महीने में सफाई करवाना,छोटे फड़ व्यापारियों के लिए वेंडर जोन बनाउंगा वह अन्य सभी छोटी बड़ी समस्याओं के लिए मैं जनता के बीच आया हूं,और मुझे पूर्ण सहयोग ही मिल रहा है।अगर जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया तो मैं जंन सेवा करूंगा व खटीमा का समृद्धि विकास करूंगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें