✍️नगर पालिका टनकपुर व नगर पंचायत बनबसा मे ध्वजारोहण कर मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस👉

✍️नगर पालिका टनकपुर व नगर पंचायत बनबसा मे ध्वजारोहण कर मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time24×7Tak

खबर सचकी,खबर सबकी 💯🔥

चम्पावत उत्तराखंड 

खबर चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका व बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत से है जहां पर 78वें स्वतंत्रता दिवस को ध्वजारोहण कर मनाया गया। आपको बता दें की जहां टनकपुर गांधी मैदान में नगर पालिका प्रशासक व उप जिला अधिकारी टनकपुर आकाश जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया वहीं टनकपुर के नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के द्वारा समस्त पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया गया, वहीं बनबसा नगर पंचायत के अंतर्गत अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी द्वारा समस्त पालिका कर्मचारी व पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया गया आपको बता दें कि गांधी मैदान टनकपुर में उप जिला अधिकारी आकाश जोशी द्वारा शहीदों को नमन करते हुए ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया,आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को भी शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। वही बात करें,नगर पंचायत बनबसा की तो अधिशासी अधिकारी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत लोगों को पर्यावरण बचाने हेतु फलदार वृक्षों का वितरण किया,व साथी नगर पंचायत कर्मचारी व पर्यावरण मित्रों को मिष्ठान वितरण किया गया वहीं बात करें नगर पालिका टनकपुर की तो अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी कर्मचारी व पर्यावरण मित्रों से टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ-साथ नगर वासियों से पर्यावरण को बचाने हेतु प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की गई,इसी के साथ उप जिला अधिकारी आकाश जोशी द्वारा सभी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया , इस बीच टनकपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, व० ली० बसंत राज चंद,व०सह० विनोद चंद्र बिष्ट, हरि दत्त पंथ, अनुराधा यादव, अनुज सिंह, प्रियांका बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील भाई उपस्थित रहे, साथी बनबसा नगर पंचायत के इस कार्यक्रम में निवर्तमान सभासद शकील अहमद,मोहन सिंह,रेखा वाल्मीकि,देव कुमार,रंजन कश्यप, व नगर पंचायत कर्मचारी भूपेंद्र तिवारी,गिरीश कापड़ी, प्रकाश चंद,पंकज चौड़ाकोटी, विनोद चंद,जगदीश जोशी,योगेश बेलवाल,नीतू पंथ, कुसुम देउपा, प्रमोद, ओंमकार ,सहित समस्त पर्यावरण मित्र भी सम्मिलित रहे, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें