✍️सुजिया नाले के किनारे झाड़ी में अटका मिला वरिष्ठ व्यवसायी जशोधर भट्ट का शव,लाइसेंसी पिस्टल बरामद प्रथम दृष्टि आत्महत्या की आशंका👉 

✍️सुजिया नाले के किनारे झाड़ी में अटका मिला वरिष्ठ व्यवसायी जशोधर भट्ट का शव,लाइसेंसी पिस्टल बरामद प्रथम दृष्टि आत्महत्या की आशंका👉 

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

टीमा 👉खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे शहर को सन्नाटे में बदल दिया आपको बता दे की खटीमा के वरिष्ठ व्यवसायी जशोधर भट्ट(62)का
शव मंगलवार को सुजिया महोलिया नाले के किनारे झाड़ी में अटका हुआ संदिग्ध हालात में मिला मृतक की कनपटी पर गोली का निशान पाया गया व घटनास्थल से उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई।शहर में सनसनी उस वक्त फैल गई जब अपरान्ह करीब 1:45 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में सुजिया महोलिया नहर के किनारे पड़ा हुआ है सर्वप्रथम सुजिया महोलिया निवासी किसी बकरी चराने वाले व्यक्ति ने नाले के किनारे शव को झाड़ी में अटका हुआ देखा तत्पश्चात उन्होंने सुजिया महोलिया प्रधान विक्की राणा को सूचना दी इसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप व सन्नाटा छा गया घटना स्थल पर धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी सूचना पाते ही हलका इंचार्ज किशोर पंथ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची मृतक की पहचान कंजाबाग निवास जशोधर भट्ट पुत्र स्वर्गीय प्रेम बल्लभ भट्ट के रूप में हुई पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सील कर दिया फाॅरेसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर लाइसेंसी पिस्टल व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए पुलिस के अनुसार यशोधर भट्ट बाइक से घटना स्थल तक पहुंचे थे उनकी बाइक भी घटनास्थल के पास ही में बरामद हुई
परिवार जनों के अनुसार यशोधर भट्ट मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे नाश्ता करने के बाद घर से निकले व घटनास्थल पर किस समय पहुंचे फिलहाल इसका पता नहीं चल सका बताया गया कि उसी दिन उन्होंने अपने बेटे से अपने लेन-देन को लेकर बातचीत की उस समय सामान्य बताया जा रहा है
घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है सुसाइड नोट के मुताबिक खुद पर भारी कर्ज होने का उल्लेख है एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है मौके से लाइसेंसी पिस्तौल और सुसाइड नोट मिलना इसी बात का संकेत देता है आपको बता दें की जशोधर भट्ट प्रेमजी हॉस्पिटल के स्वामी थे। और अन्य व्यवसायों से भी जुड़े हुए थें जशोधर भट्ट अपने पीछे अपने परिवार में पत्नी हेमा देवी के साथ पुत्र गौरव व पुत्री बबीता भट्ट को छोड़ गए घटना के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है व क्षेत्र में शोक की लहर बनी हुई है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें