✍️अपने वाहन की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत ओट लगाते समय हुआ हादसा👉

✍️अपने वाहन की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत ओट लगाते समय हुआ हादसा👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak
लोहाघाट (चंपावत)

चम्पावत 👉लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मे संतोला (बाराकोट)के पास एक वाहन चालक ओट लगाने के दौरान अपने ही वाहन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार देर रात 9:30 बजे के लगभग गैरी( बाराकोट) निवासी कैंटर चालक पंकज कुमार(30) स्व0 पुत्र डिगर राम टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था चालक के द्वारा अपने घर गैरी जाने के लिए कैंटर को संतोला में सड़क किनारे खड़ा किया उन्होंने बताया कैंटर से उतरकर पंकज ओट लगा रहा था तभी अचानक से कैंटर ढलान में आगे की ओर लुढ़क गया और चालक पंकज अपने कैंटर व सामने खड़े कैंटर के बीच दब गया जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया आसपास के लोगों ने किसी तरह वाहन को पीछे कर पंकज को दोनों वाहनों के बीच से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा 108 की मदद से चालक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया है चौकी प्रभारी ने बताया आज रविवार को मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर सव परिजनों को सौंप दिया गया है वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं अचानक हुई इस दुखद घटना से मृतक के परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें