Time 24×7Tak
खटीमा उत्तराखंड
रिपोर्ट –गणेश पुजारा
खटीमा 👉खैतलसंडा मुस्ताजर ग्राम सभा के अंजनिया गांव में गौशाला में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग के कारण दो ब्याने वाली भैंसों की दर्दनाक मौत अंजनिया गांव के जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय पूर्व ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह मनोला के गौशाला मे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई रात लगभग आसंका जताई जा रही है की 12:00 बजे के आसपास की घटना हो सकती है लेकिन घर वालों को रात के 2:00 बजे पता चला जब उन्होंने गौशला में धुएं को देखा तो गौशाला में बंधी भैंसों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों भैंस दम तोड़ चुकी थी बताया जा रहा है कि दोनों भैंस ब्याने वाली थी बेजुबान जानवरों की इस दर्दनाक मौत से जानकी देवी का पूरा परिवार बेहद दुखी है स्वर्गीय त्रिलोक सिंह मनोला के छोटे भाई खड़क सिंह मनोला बताते हैं कि यह मामला लगभग 12:00 बजे का होगा लेकिन उस वक्त पूरा परिवार सो रहा था जब उनकी हल्की सी नींद खुली तो कुछ जलने का आभास हुआ वह बाहर आए तो उन्हें बाहर धुआं धुआं जैसा दिखाई दिया तो उन्होंने देखा तो गौशाले की तरफ से काफी धुआं बाहर निकल रहा था गौशाला के अंदर जाकर देखा तो दोनों ब्याने वाली भैस दम तोड़ चुकी थी सुबह मौके वारदात पर पहुंच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र राज ने जानवरों के डॉक्टर खर्कवाल एवं पटवारी को सूचना दी प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र राज ने कहा की परिवार को जानवरों का मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा








