आज दिनांक 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि और आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर जोशी (अध्यक्ष यूटोपियन सोसाइटी) जमुना मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत छात्र छात्राओं द्वारा मां सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस सत्र (2023-24)के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियों तथा आचार्य एवं अध्यापिका के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। आज के समारोह का संचालन आचार्य बसंत बल्लभ के द्वारा किया गया। वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा गृह परीक्षा प्रभारी अध्यापिका पूनम बिष्ट के द्वारा की गयी।जूनियर वर्ग में कक्षा 7th की छात्रा आयुषी कठेरिया ने 99.15% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9th के छात्र दीपक मौर्य ने 95.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।आज के कार्यक्रम में हिमांशु जोशी (तहसीलदार खटीमा), कैप्टन दीवानी चंद ,सुंदर बहादुर ,
अर्जुन सिंह बिष्ट , मुरलीधर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक जन उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए तथा इस सत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की।








