✍️विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा, NH 74 घोटाला मामले में पहले भी जा चुके हैं जेल 👉

✍️विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा, NH 74 घोटाला मामले में पहले भी जा चुके हैं जेल 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak
बाजपुर उत्तराखंड 

बाजपुर 👉बाजपुर तहसील में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। जहां विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3 हजार 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद विजिलेंस की टीम कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को अपने साथ ले गई। बता दें कि बाजपुर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह की केलाखेड़ा निवासी लाल सिंह और इकबाल ने विजिलेंस की टीम को शिकायत की थी। जिसके चलते विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को रंगे हाथ तीन हजार पांच सौ रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वही विजिलेंस की टीम ने करीब 7 घंटे तक बंद कमरे में मोहन सिंह से पूछताछ की और मोहन सिंह के कार्यालय में रखे दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है। वही विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह के घर में भी छापेमारी की। जिसके बाद विजिलेंस की टीम रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को अपने साथ ले गई। विजिलेंस की टीम की छापेमारी से तहसील सहित अन्य विभागों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम की छापेमारी की सूचना मिलते ही तहसील में काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आपको बता दे कि मोहन सिंह पूर्व में भी एनएच 74 घोटाले में जेल जा चुके है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें