Time 24×7Tak
लोहाघाट (चंपावत)
लोहाघाट 👉सोमवार को टनकपुर के उचोली गोठ से खुशी खुशी एक बारात लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सेल पेडू गांव के डांगा तोक निवासी नारायण सिंह सामंत की बेटी हेमा को ब्याहने जा रही थी लोहाघाट ब्लॉक की चमदेवल सड़क में बिल्दे धार के पास पहुंचे तो अचानक चालक विजय रावत वहां से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो वाहन uk06 bj 2310 लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा दुर्घटना में दो बारातियों की मौके पर मौत ही हो गई तथा चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस फायर टीम व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों व मर्तकों के सवो को गहरी खाई से निकाल कर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टर सोनाली मंडल के निर्देश पर सभी घायलों का उपचार किया गया डॉक्टर मंडल ने बताया दो घायलों की स्थिति गंभीर है जिन्हें उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है तथा दो लोगों की मौत हो चुकी है एक घायल की हालत ठीक है वही दुर्घटना में आकाश सिंह महर (22 )पुत्र गंगा सिंह महर, मोहित सिंह महर(22) पुत्र तान सिंह निवासी उछोली गोठ टनकपुर की मौके पर मौत हो गई तथा पवन महर (25) पुत्र टेहर सिंह महर, रोहन मेहर (22) पुत्र सुरेश सिंह महर निवासी उछोलीगोठ टनकपुर तथा चालक विजय रावत (33) पुत्र केशव रावत निवासी चकरपुर घायल हो गए दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं वही गमगीन माहौल में दुल्हन पक्ष के गांव में शादी संपन्न की जा रही है इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लगा दौड़ गई वही दुर्घटना की खबर सुनते ही दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया रेस्क्यू अभियान में ग्रामीणों ने सराहनीय भूमिका निभाई वही लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार दलबल सहित अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना








