Time24×7Tak
खटिमा UK
खटीमा👉खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां कुमाऊं डेरी के नाम से चल रही मिठाई की दुकान में एक्सपायरी मिठाई मिलने से लोगों ने किया हंगामा खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी व तहसीलदार के साथ-साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे आपको बता दें की खटीमा नगर के निवासी एक व्यक्ति द्वारा कुमाऊं स्वीट्स से मिठाई खरीदी गई जब मिठाई को घर लेकर उनके द्वारा इस्तेमाल करने के लिए मिठाई के डब्बे को खोला गया तो उसमें से बदबू आ रही थी तत्पश्चात वह व्यक्ति दुकान में आए और उनके द्वारा जब दुकान में मिठाई को दिखाया गया तो उसमें फबूदी लगी हुई थी वहीं से यह विवाद शुरू हुआ और दुकानदार समुदाय विशेष का व्यक्ति बताया जा रहा है जो कुमाऊं डेरी के नाम से दुकान चल रहा है और उसकी खटीमा में अन्य और भी दुकान कुमाऊं डेरी के नाम से चल रही है साथ ही जांच करने पर उनके यहां रखा बटर,गुलाब जामुन,सोन पापड़ी, खाया,देसी घी मैदा,डालडा घी,डोडा बर्फी, चॉकलेट के पैकेट,लड्डू, क्रीम टॉफी,चॉकलेट क्रीम,चिली सॉस समेत कई सारे सामान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट के पाए गए बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा इस दुकान स्वामी पर बड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई वहीं आपको बता दूं कि खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी द्वारा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा गया की हमारे द्वारा सैंपल लिए गए हैं इस सैंपल में अगर कमी पाई जाती है तो जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी वहीं तहसीलदार खटीमा का कहना है की हमें जब सूचना प्राप्त हुई तो हम यहां पर पहुंचे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम यहां पर पहुंची है और सैंपल लिए गए हैं लेकिन काउंटर पर लगा हुआ बहुत सारा सामान एक्सपायरी डेट का यहां पर उपलब्ध हुआ है वही बजरंग दल कार्यकर्ता पूरन जोशी का कहना है की एक व्यक्ति द्वारा यहां से मिठाई खरीदी गई थी जिसको घर ले जाकर देखा गया तो उसमें फबूदी लगी हुई थी और उनके द्वारा शिकायत की गई और हमारी टीम भी यहां पर आई है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए इस दौरान
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री रंदीप पोखरिया, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक पूरन जोशी, विहिप के प्रखंड मंत्री प्रदीप ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष क्षितिज अरोड़ा, सभासद आशीष श्रीवास्तव, हिमांशु तिवारी, मनोज खड़ायत, सुमित फुलेरा, उज्जवल भंडारी, सुरेश राणा, राजेंद्र पांडे, प्रेम चंद, सूरज, कृष्णा गुप्ता, रोहित, दीपक भंट्ट, इत्यादि लोग मौजूद रहे








