Time 24×7Tak
खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
रिपोर्ट- वेद प्रकाश
खटीमा 👉उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी द्वारा संचालित सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी ने रविवार के दिन खटीमा नगर तराई क्षेत्र स्थित मिनी स्टेडियम ग्राउंड में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी एवं मुख्यमंत्री की माता बीस्ना देवी ने विधिवत रिबन काटकर एवं दीप
प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में आने वाले मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। जिन में हड्डी रोग, फिजिशियन, आयुर्वेदिक विभाग, होम्योपैथिक विभाग, बाल रोग, ईएनटी, मनोवैज्ञानिक रोग विभाग आदि के विशेषज्ञ शामिल रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के क्षेत्र से आए लगभग 2000 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई। साथ ही साथ शिविर में भाग लेने आए दिव्यांग मरीजों को कान की मशीन एवं व्हीलचेयर आदि उपकरणों का वितरण भी किया गया। ट्रस्ट की फाउंडेशन ट्रस्टी गीता धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा संचालित सेवा संकल्प फाउंडेशन धरनी के माध्यम से प्रदेश के गरीब एवं बेसहारा वर्ग के लिए बढ़-चढ़कर काम करते हुए बेसहारा बच्चों को गोद लेना, उनकी पढ़ाई लिखाई का प्रबंध करना एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।








