Time 24×7Tak
खटीमा UK
खटीमा👉खबर खटीमा के चकरपुर क्षेत्र के पचोरिया से है जहां (जय मां शारदा सांस्कृतिक महोत्सव समिति) के बैनर तले होने वाली रामलीला का मंचन हेतु बैठक का आयोजन किया गया और बैठक में सर्व सहमति से लक्ष्मी देवी को अध्यक्ष चुना गया आपको बता दे की लगातार पिछले कई वर्षों से हो रहे रामलीला मंचन पर 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया हमेशा रही है और इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ समाज सेवी लक्ष्मी देवी को मनोनीत किया गया है और सर्व सहमति के साथ इस पर सहमति जताई गई है रामलीला का मंचन अक्टूबर माह में किया जाएगा व तालीम सितंबर माह में प्रारंभ कर दी जाएगी आपको बता दें की पचोरिया की रामलीला की एक खास बात है की रामलीला मंचन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रहती है और रामलीला मंचन के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृति को बढ़ाने के लिए जय मां शारदा सांस्कृतिक महोत्सव समिति पचोरिया द्वारा भव्य आयोजन किया जाता है आपको बता दे मां शारदा के पावन तट पर बसे हुए खूबसूरत ग्राम पचोरिया में होने वाली रामलीला को सर्व समाज द्वारा सहयोग देकर प्रभु श्री राम के इस महायज्ञ को आगे बढ़ाया जाता है और इस महायज्ञ में सहयोग करने के लिए खटीमा चकरपुर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ व्यापारी, व वरिष्ठ जनों का पूर्ण सहयोग मिलता है और जय मां शारदा सांस्कृतिक महोत्सव समिति प्रतिवर्ष सभी सहयोगी जनों का दिल की गहराइयों से आभार भी व्यक्त करती है नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी लक्ष्मी देवी ने मीडिया से रूबरू होते हुए सर्व समाज से अपील की है एकत्रित होकर प्रभु श्री राम के इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। चुने गए पदाधिकारी अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी देवी,उपाध्यक्ष पुष्पांजलि,संरक्षक कुंती देवी,सचिव सुंदर बहादुर, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश,प्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्या, संयोजक संतोष टम्टा, संचालक गणेश पुजारा, उपसचिव सूरज कुमार को चुना गया








