मां पूर्णागिरी धाम मेले में चल रहे व्यवस्थाओं की आज अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण👉

मां पूर्णागिरी धाम मेले में चल रहे व्यवस्थाओं की आज अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

चम्पावत उत्तराखंड 

टनकपुर 👉खबर चंपावत जिले के सीमांत टनकपुर के मां पूर्णागिरी धाम से है जहां आज अधिकारियों द्वारा मेले में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया आपको बता दें की सफाई व्यवस्था,बिजली व्यवस्था व अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया इस निरीक्षण के दौरान पाया गया की बिजली ठेकेदार द्वारा लोहे के पोलों पर बिजली की तार लगाई गई है लेकिन सुरक्षा के मानव को ताक पर रखा गया है लोहे के पोलों में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है पानी की व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा उचित की जा रही है वह सफाई व्यवस्था भी अच्छी चल रही है और साथ ही सफाई संस्था सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर को बताया गया की आपके द्वारा सफाई व्यवस्था का अच्छे से ध्यान रखा जाना चाहिए ,क्षेत्र में चूना छिड़काव व कीटनाशक का छिड़काव बराबर होना चाहिए वही बात करें जल व्यवस्था की तो जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि बूम मंदिर से लेकर ठुलीगाड़ तक 6 पानी के टैंक लगाए गए हैं साथी ठुलीगाड़ से माता मंदिर तक भी पानी की व्यवस्था उचित की जा रही है वहीं यात्रियों का कहना है की इस बार सफाई व्यवस्था अच्छी चल रही है वह क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मेले का संचालन चल रहा है इसी क्रम में भंडारा कर रहे संस्थानों से भी अपील की गई की आप भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चौबंद सुरक्षा कर मेले को संचालित किया जा रहा है और सभी वाहन चालकों को पुलिस द्वारा बार-बार यह बताया जा रहा है की कोई भी वाहन चालक शराब पीकर वाहन ना चलाएं वाहन की गति पर नियंत्रण रखें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें