ग्रामीण ने गलतफहमी के  कारण जंगल से वन विभाग को कटी हुई लकड़ी उठाने में जताई आपत्ति

ग्रामीण ने गलतफहमी के कारण जंगल से वन विभाग को कटी हुई लकड़ी उठाने में जताई आपत्ति

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा उधम सिंह नगर
खबर उधम सिंह नगर की सीमांत खटीमा से है जहां चारू बेटा के पास से वन विभाग को ग्रामीणों ने जंगल में कटी हुई लकड़ी उठाने से रोका आपको बता दें की कल शाम का मामला है जहां राष्ट्रीय योगी सेना के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जंगल से लकड़ी उठा रहे कुछ अज्ञात लोगों को रोक लिया और तत्पश्चात वह लोग वहां से गाड़ियां लेकर वापस चलें गये इस पर मीडिया ने वन क्षेत्र अधिकारी महेश चंद्र जोशी से जानकारी प्राप्त की तो महेश चंद्र जोशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की वहां पर एक साल का पेड़ जड़ से टूट कर गिरा हुआ था जिसको होली के दौरान कुछ लोग उसका ऊपर का हिस्सा काट ले गए होली जलाने के नाम पर और बाकी के बचे हुए हिस्से को कहीं लोग लेकर ना चले जाएं इसको देखते हुए हमारे द्वारा अपने कुछ कर्मचारियों को भेज कर उसे अपने कब्जे में लेकर परिसर में लाया जा रहा था रविवार का दिन था हमारे कर्मचारी वर्दी पर नहीं थे वर्दी पर न होने के कारण ग्रामीणों को कुछ गलतफहमी होने से उनके द्वारा रोका गया लेकिन हमारे द्वारा उस पेड़ के बचे हुए बाकी हिस्से को उठाकर अपने परिसर में रखा जा रहा है लकड़ी चोरी का कोई मामला नहीं है लोगों की गलतफहमी थी और हमारे द्वारा उनको सही दस्तावेज के आधार पर बता दिया गया है अब वह लकड़ी हमने अपने कब्जे में ले ली


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें