Time 24×7Tak
चम्पावत उत्तराखंड
चम्पावत 👉खबर चंपावत जिले से है जहां जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी का चमोली तबादला कर दिया गया है पंचायती राज विभाग के सचिव चंद्रश कुमार के हस्ताक्षर से यह तबादला हुआ है आदेश 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया है तेज सिंह को चंपावत से चमोली भेजा गया है उनका तबादला पिछले साल ही नवंबर में चंपावत तबादला हुआ था उनके स्थान पर कमलेश सिंह बिष्ट को चंपावत भेजा गया है कमलेश सिंह बिष्ट ने इसी साल पदोन्नति पाकर जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है जिला पंचायत पूर्णागिरी मेले की आयोजक संस्था है 15 मार्च को पूर्णागिरी मेले का शुभारंभ हुआ था तब से ही लगातार तेज सिंह कभी पार्किंग ठेकेदार द्वारा पर्यटकों से अत्यधिक वसूली तो कभी सटल सेवा ठेकेदार द्वारा चलने वाले वाहनों से पैसा वसूली के नाम पर तेज सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए थे
अब देखना यह है की कमलेश सिंह बिष्ट मां पूर्णागिरि मला किस प्रकार से चलाएंगे क्योंकि टनकपुर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार द्वारा लगातार तेजसिंह पर आरोप लगाए जा रहे थे अब कमलेश बिष्ट किस प्रकार से इन विवादों को सुलझाएंगे तेज सिंह का तबादला होने के पश्चात सोशल मीडिया पर मदन कुमार द्वारा लिखा गया है की एक डकैत का तबादला हुआ है जितने भी डकैत मां पूर्णागिरी के धाम में आएंगे एक नहीं टिकेगा








