अलग-अलग स्थान पर मनाया गया भाजपा का 45 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे कार्यक्रम में खटीमा
आपको बता दे की मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में अलग-अलग स्थान पर भाजपा के 45 वा स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रमों के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौसर के बंडिया में पहुंचे उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट भी उपस्थित रहे जहां जनता द्वारा फुल बरसा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया ,मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस व जंन मिलन कार्यक्रम में प्रतिभा किया वहीं हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस व अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा वही बंधन बैंक्विट हॉल खटीमा में भी भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था मुख्यमंत्री बंधन बैंक्विट हॉल खटीमा के कार्यक्रम में भी पहुंचे जहां पर सैकड़ो की संख्या में युवा भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष में अन्य पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी मे सामिल हुए व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूल मालाओं से पार्टी में सदस्य लेने वालों का स्वागत किया, मंच का संचालन विधानसभा संयोजक दान सिंह रावत के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा की जनता से अपील की उत्तराखंड की सभी विधानसभाओं से अधिक वोट खटीमा विधानसभा से इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में होना चाहिए क्योंकि हमने यहां से एक सांसद चुने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को तीसरी बात प्रधानमंत्री बनने के लिए अपना वोट करना है और देश के विकास में अपनी भूमिका को अग्रिम पंक्ति में रखना है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खटीमा की पहचान पूरे भारतवर्ष में है और जब यहां के वोटो की गिनती हो तो सब से अधिक वोट खटीमा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होना चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि मेरा राजनीतिक लगाव हो या व्यक्तिगत लगा हो खटीमा की जनता से मेरा एक व्यक्तिगत लगाव है और खटीमा के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है जाएगा ,जो मेरे द्वारा सपना देखा गया था कि खटीमा में भी हर प्रकार की सुविधा लोगों को मिले वह सुविधा मेरे विधायक रहते हुए मेरे द्वारा पुरी करी गई है चाहे वह अस्पताल की सुविधा हो अच्छे स्कूल की सुविधा हो या केंद्रीय विद्यालय की सुविधा हो सैनिकों के कैंटीन की व्यवस्था हो या जनजाति समाज के लिए एकलव्य विद्यालय की सुविधा हो वह सारी ही सुविधा यहां पर मेरे द्वारा मुहैया कराई गई है वह आगे भी जिस भी प्रकार की सुविधा होगी मैं तत्पर खटीमा के विकास के लिए तैयार रहूंगा इस स्थापना दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व महिलाओं के द्वारा अबकी बार 400 पार के नारे लगाए व धामी जी का धन्यवाद धामी जी का धन्यवाद के नारे लगने लगे इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने धामी जी के विकास के नारे व मोदी जी के विकास के नारे भी लगाए इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता रामू जोशी, विधानसभा संयोजक दान सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रकाश चंद्र आर्या ,वरिष्ठ भाजपा नेता व पचौरिया रामलीला कमेटी अध्यक्ष गोविंद लोहानी ,खटीमा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के अध्यक्ष मोहन जोशी, मोहनी पोखरिया, नवीन भट्ट ,भवन भट्ट, भवानी भंडारी ,धाना भंडारी, बिमला मंडेला ,संगीता राणा ,नंदना ग्राम प्रधान माया जोशी ,किशन सिंह बिष्ट ,सतीश गोयल ,रेनू भंडारी, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ,जीवन धामी ,राकेश राणा ,भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे !








