भुटवा बेचने वाले की बेटी बनी डॉक्टर खटीमा अपडेट

भुटवा बेचने वाले की बेटी बनी डॉक्टर खटीमा अपडेट

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भुटवा बेचने वाले की बेटी बनी डॉक्टर

खटीमा अपडेट

खबर उधम सिंह नगर की सीमांत खटीमा से है जहां एक साधारण परिवार में पाली बड़ी किरन कापड़ी आज बनी डॉक्टर किरन कपड़े आपको बता दें कि खटीमा में एक साधारण कापड़ी भुटवा सेंटर चलाने वाले पिता नवीन कापड़ी की बेटी बनी आज डॉक्टर जिस पर उनके परिवार को बधाई देने वालों का उनके घर पर लगा जमावड़ा आपको बता दें की वर्तमान में कुमाऊं के सुपरस्टार एक्टर नवीन कापड़ी जो की इससे पूर्व एक साधारण सा भुटवा सेंटर चलाते थे कापड़ी भुटवा सेंटर के नाम से वह उनकी कड़ी मेहनत से उनकी बेटी ने मेहनत व लगन के साथ हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा से 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अपने पिता के परिश्रम को देखते हुए एक लक्ष्य बनाया कि उन्हें एक डॉक्टर बनना है इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हुए 2019 में उनके द्वारा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के सांई पैरामेडिकल देहरादून में दाखिला किया जहां से उन्होंने फिजियो की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है साथ ही उनके पिता नवीन कापड़ी जो कि वर्तमान में कुमाऊं के सुप्रसिद्ध स्टार कलाकार हैं उनका कहना यह है कि मेरी पहचान कापड़ी भुटवा सेंटर से हुई है जिससे मेरी पहचान आज कुमाऊं के स्टार कलाकार तक पहुंची है वह मेरी बिटिया ने जो लगन वह मेहनत से पढ़ाई की है वह मेरी मेहनत कापड़ी भुटवा सेंटर को चलाते हुए उसने देखी है मैं एक साधारण परिवार का बेटा हूं जो की भुटवा बेचकर मैंने अपने बच्चों को शिक्षा दी है और आज इस परिश्रम का नतीजा है कि मेरी बिटिया द्वारा आज किरन कापड़ी से आज डॉक्टर किरन कापड़ी तक का सफर तय किया है वह साथी किरन कापड़ी ने हमारे से फोन पर वार्ता करते हुए हमें बताया कि मेरे को यहां तक पहुंचने में मेरे सब से पहले मेरे आदर्श मेरे गुरु मेरे मम्मी पापा का मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहा है और उन्हीं के आशीर्वाद से मैं आज यहां तक पहुंची हूं और साथ ही उन्होंने सभी बधाई देने वालों का धन्यवाद व्यक्त किया है


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें