दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सोलन में आम आदमी पार्टी ने किया उपवास ✍️हिमाचल प्रदेश स्टेट हेड सुनीता सिंह की खास रिपोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सोलन में आम आदमी पार्टी ने किया उपवास ✍️हिमाचल प्रदेश स्टेट हेड सुनीता सिंह की खास रिपोर्ट

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

सोलन हिमाचल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सोलन में आम आदमी पार्टी ने किया उपवास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हुई जेल मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को सोलन में ओल्ड डीसी ऑफिस के बाहर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए विपक्ष को कमजोर करना चाहती है और आम आदमी पार्टी के लोकप्रियता को देखते हुए इस पार्टी को खत्म करना चाहती है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया , सतेंद्र जैन और संजय सिंह जैसे नेताओं को जेल में डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिस तरह से बेहतर काम कर रही है और लोग लगातार आम आदमी पार्टी को चाह रहे हैं उसी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर दमनकारी नीतियां लाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन सब चीजों से डरने वाली नहीं है और लगातार न्याय को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

नोट=खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें=9759627417
+916230690890


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें