अटरीया मेले में चले चाकू,एक युवक घायल चाकू से पेट फाड़कर आंतें निकाल दी बाहर👉🗡️🗡️

अटरीया मेले में चले चाकू,एक युवक घायल चाकू से पेट फाड़कर आंतें निकाल दी बाहर👉🗡️🗡️

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड

उधम सिंह नगर जनपद के मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध अटरीया देवी का मेला चल रहा है। मेले में दो पक्षों में आपस में मामूली विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया.. जिसमें युवक के पेट में चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.. सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया.. वहीं पुलिस के द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.. जानकारी के अनुसार दिव्यांग नंदू कोली पुत्र हरिशंकर कोली निवासी ट्रांजिट कैम्प का कुछ लड़कों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते युवक दिव्यांग युवक नन्दू कोली से रंजिश रखने लगे। इसी के चलते युवकों ने दोबारा अटरीया मंदिर में लग रहे मेले में नंदू को घेर लिया और उसके साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने चाकू निकाला और फ़िल्मी स्टाइल में युवकों ने नन्दू के पेट मे घोंपते हुए चाकू से पेट फाड़ दिया। जिसके बाद नन्दू घायल हो गया तथा उसके पेट की आंते बाहर आ गई। पुलिस द्वारा घायल नन्दू को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए हल्द्वानी हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें