✍️डा.ललित सिंह को अमेरिका में प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम (FCCM) सम्मान से किया गया सम्मानित 👉

✍️डा.ललित सिंह को अमेरिका में प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम (FCCM) सम्मान से किया गया सम्मानित 👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा 👉क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर एसआरएमएस मेडिकल कालेज, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा.ललित सिंह को अमेरिका के शिकागो शहर में 23 मार्च 2026 को आयोजित सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (SCCM – USA) के 55वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिकन कालेज आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ने अपने प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम (FCCM) से सम्मानित किया। अब तक कुछ ही भारतीय चिकित्सकों को इस फैलोशिप से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, डा.ललित सिंह इनमें से एक हैं।

पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप एवं अन्य महत्वपूर्ण सम्मान हासिल करने वाले डा.ललित कहते हैं कि “इसका श्रेय मेरे परिवार, मेरे गुरुजनों एवं मित्रों के साथ- साथ उन सभी मरीजों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और विश्वास से मैं आज यह उपलब्धि हासिल कर सका। मैं अपने एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन श्री देव मूर्ति जी और श्री डायरेक्टर जी आदित्य मूर्ति का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मरीजों की सेवा की जिम्मेदारी दी।
मैं भविष्य में क्रिटिकल केयर की उन्नति, उत्कृष्टता और मरीजों के उपचार को बेहतर बनाने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों को क्रिटिकल केयर में प्रशिक्षित करने की दिशा में विशेष रूप से कार्य करेंगे, ताकि दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें