Time 24×7Tak
चम्पावत(UK)
लोहाघाट👉 खबर चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के अंतर्गत मडलक क्षेत्र से है जहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती मंदिर समिति के द्वारा बग्वाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज सभी पदाधिकारी द्वारा मेला क्षेत्र में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया व मेले की तैयारी का निरीक्षण किया गया आप सभी को ज्ञात है की उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है तो वहीं सांस्कृतिक नगरी भी मानी जाती है तो उसी को मध्य नजर रखते हुए मां भगवती के डोली के आगमन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे कल क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस मेले का शुभारंभ किया जाएगा मेले के शुभारंभ हेतु आज कमेटी के सभी पदक अधिकारियों द्वारा तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है और साथ ही बाहर से आने वाले कलाकारों के लिए अच्छे मंच की व्यवस्था,अच्छे साउंड व्यवस्थाएं, व लाइट की व्यवस्था का भी आज निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया की बाहर से आने वाले कलाकारों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी सुविधाओं का ध्यान समिति द्वारा रखा जा रहा है इस दौरान समिति के अध्यक्ष सहित सभी समिति पदाधिकारी व सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे समिति के अध्यक्ष महोदय द्वारा मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की भैया दूज के उपलक्ष में लगने वाले बग्वाली मेला हमारे गांव की एक पहचान है और इसे हम सभी ग्राम वासी हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं साथ ही उनके द्वारा सभी क्षेत्र वासियों को भैया दूज के महापर्व की बधाई दी गई और लोगों से आवाहन किया गया की अधिक से अधिक लोग इस मेला प्रांगण में पहुंचकर मेले को भव्य बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे का उपयोग न करें व मेला प्रांगण क्षेत्र में नशे का सेवन कर मेला प्रांगण में प्रवेश न करें साथी उनके द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई की मेले को भव्य व सुंदर बनाने में समिति का सहयोग करें








