Time 24×7Tak
बनबसा UK
बनबसा 👉खबर चंपावत जिले के सीमांत नगर पंचायत क्षेत्र बनबसा से है जहां 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रशासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के कर्म अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात समस्त कर्मचारियों के द्वारा रामधनु एवं वैष्णव जंन संबंधी भजन का कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी एवं अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी द्वारा सभासद के साथ मिलकर पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषित दिया गया तत्पश्चात समस्त नगर पंचायत कर्मचारी को भी परितोषित देकर सम्मानित किया गया इसी के साथ समस्त नगर पंचायत क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी के नेतृत्व में समस्त सभासदों के साथ मिलकर पर्यावरण मित्रों व नगर पंचायत कर्मचारी के सहयोग से स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया व क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने के लिए लोगों से अपील भी की गई इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की शासन से आए निर्देशों के अनुसार सभी कार्यक्रम को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया है व सभी लोगों को दशहरे की भी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने जनता से अपील की व अपने क्षेत्र को साफ व स्वच्छ बनाने में नगर पंचायत को सहयोग प्रदान करें, इसी क्रम में मीडिया से रूबरू होते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुधलाकोटी ने कहा की 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शासन द्वारा निर्देशित किया गया था कि प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाए और स्वच्छता सप्ताह पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाए नगर पंचायत क्षेत्र को साफ व स्वच्छ करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए इसी अभियान के तहत हमारे द्वारा शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम को संपन्न किया गया है और मैं नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को व कर्मचारियों को आज दशहरे की भी शुभकामनाएं देता हूं इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दीपकचंद्र बुधलाकोटी सभासद योगेश चंद ,कमल गुप्ता काजल , लक्ष्मी कश्यप, मनोज कुमार, कर्मचारी गण प्रकाश चंद जगदीश जोशी, भूपेंद्र तिवारी, पंकज चौड़ाकोटी ,नीतू पंन्थ एवं समस्त पर्यावरण मित्र व पर्यावरण सुपरवाइजर








