✍️आज रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में संकुल स्तरीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन👉

✍️आज रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में संकुल स्तरीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का हुआ आयोजन👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

खटीमा UK

खटीमा👉खबर उधम सिंह नगर की सीमांत खटीमा के राम कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से है जहां आज संकुल खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का शुभारंभ वंदना सत्र में मुख्य अतिथि सुनील रैदानी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन भट्ट तथा उपस्थित सभी गणमान्य जनों द्वारा मां शारदे की समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में विद्यालय चैंपियनशिप मेजबान रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा ने जीती।विद्यालय द्वारा 38 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक तथा 10 कांस्य पदक प्राप्त किए गए। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के आचार्य हिमांशु जोशी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहे दिनेश सेमवाल (प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड), घनश्याम अग्रवाल (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति) भरत (जिला प्रचारक ऊधम सिंह नगर), श्रीपाल राणा, ललित जोशी,मदन जलाल, माधवानंद भट्ट, देव सिंह,नरेश तिवारी, महेश ओली,निरंजन, सुदर्शन वर्मा,प्रकाश डिक्टिया, कैलाश भट्ट, मंगतराम लोस्टा( संभाग निरीक्षक), ईश्वरी दत्त जोशी(सह प्रदेश निरीक्षक)सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक प्रकाश चंद एवं रविंद्र सुतेडी़ के दिशा निर्देशन में विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं द्वारा व्यक्तिगत चैंपियनशिपएवं अन्य के द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रशंसा की गई। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विशेष स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा द्वारा संकुल से आए हुए सभी प्रधानाचार्य जनों, आचार्य बंधुओं एवं प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें