✍️अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल को मिली बड़ी सफलता, 78 लाख नेपाली मुद्रा व टैक्सी कार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार👉

✍️अंतरराष्ट्रीय भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल को मिली बड़ी सफलता, 78 लाख नेपाली मुद्रा व टैक्सी कार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

बनबसा UK

बनबसा 👉खबर अंतर्राष्ट्रीय भारत नेपाल सीमा से है जहां आज 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के चौकी बनबसा द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी सतर्कता से एक बड़ी सफलता हाथ लगी, दीपक सिंह जयाडा, कार्यवाहक कमांडेंट, 57वीं वाहिनी के निर्देशन में सीमा सुरक्षा को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मूखबीर खास की सूचना के आधार पर सीमा चौकी बनबसा की टीम ने अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट पर जांच के दौरान भारत से नेपाल जाने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति एवं उसकी कार (मारुति अर्टिगा संख्या UK03TA2021) की गहन तलाशी ली। वाहन जांच के दौरान वाहन के तहखाने से भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा बरामद की गई, जिसकी कुल राशि 78,00,000/- (अठहत्तर लाख) नेपाली रुपये है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सलमान अंसारी (32 वर्ष) पुत्र रजा अंसारी, निवासी मीना बाजार, बनबसा, जिला चम्पावत (उत्तराखंड) के रूप में की गई। पूछताछ में वह उक्त राशि को नेपाल में किसी को सुपुर्द करने की बात स्वीकार कर चुका है। जब उससे नेपाली मुद्रा से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अतः नियमानुसार उक्त नकदी को जब्त कर उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग, बनबसा को सुपुर्द कर दिया गया।
इस अभियान में निरीक्षक लालचंद, सहायक उप निरीक्षक जयपाल, मुख्य आरक्षी मुथु राजा, आरक्षी शालिनी एवं आरक्षी सोलंकी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिन्होंने अपने कर्तव्यबोध, सतर्कता एवं निष्ठा से सीमा पर चल रहे संदिग्ध वित्तीय लेन-देन एवं अंतरराष्ट्रीय तस्करी की साजिश को विफल किया। दिनेश यादव, सहायक कमांडेंट बनबसा ने बताया की यह घटना न केवल सीमावर्ती क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि सशस्त्र सीमा बल की निरंतर चौकसी, उच्चस्तरीय पेशेवर दक्षता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रमाण भी है।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें