वरिष्ठ पत्रकार हीरा राजपूत को मातृ शोक आज होगा बनबसा शारदा घाट मे अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार हीरा राजपूत को मातृ शोक आज होगा बनबसा शारदा घाट मे अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time24×7Tak

खटीमा। वरिष्ठ पत्रकार हीरा राजपूत की माता सूना देवी पत्नी सेवानिवृत्ति सैनिक बीरबालचंद वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी का लंबी बीमारी के बाद कल सुबह रुद्रपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उनकी अंत्येष्टि आज सुबह बनबसा स्थित शारदा घाट पर होनी सुनिश्चित है। सूना देवी के निधन पर उनके चकरपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की भीड़ लगी रही। स्वर्गीय सूना देवी अपने पीछे पति सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके चार पुत्र विजय चंद, हीरा राजपूत, मोहन चंद्र एवं विनोद चंद तथा पुत्र बधूओं दर्जन भर नाती पोते सम्मिलित हैं।
इधर वरिष्ठ पत्रकार हीरा राजपूत की माता जी के निधन पर पत्रकारों ने एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में खड़क सिंह गैड़ा, विजगुप्ता,ओमप्रकाश मौर्य, राजेश छाबड़ा, हरीश मेहरा, अनुज कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह मिताड़ी राजू, कीर्ति रुमाल, प्रवीण कोली, धिरेंदर गौड़, सुरेन्द्र गुप्ता, हरीनारायण अग्रवाल, जितेंद्र पारुथी, वैभव गुप्ता, अनीस अहमद, असद जावेद, केदार सोनकर, अशोक सरकार, सूरज गोसाई, महेश चंद,खुशाल गैड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, शंकर पलियाल, गगन सिंह, अजय गुप्ता,अरविंद कुमार, सौरभ, सुन्दर बहादुर दीपक यादव,गणेश पुजारा,वेद प्रकाश आदि सम्मिलित थे।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें