Time 24×7Tak
खटीमा ऊधम सिंह नगर
खटीमा👉 खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां आज तहसील दिवस के मौके पर जिला अधिकारी नितिन भदोरिया ने खटीमा विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा कर लोगों की समस्या को सुना इस दौरान लगभग 100 लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए जिनमें से कुछ समस्याओं का समाधान त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला अधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया और कुछ समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया इस मौके पर जिला अधिकारी नितिन भदोरिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की हमारे द्वारा तहसील दिवस के मौके पर बहुउद्देशी शिविर का आयोजन किया गया बहुउद्देशी शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टॉल लगाए गए 100 के लगभग लोगों के द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को हमारे मध्य रखा गया और हमारे द्वारा कुछ समस्याओं का निवारण त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निवारण कर दिया गया है जिन समस्याओं का मौके पर निवारण नहीं हो सकता उन विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा मीडिया द्वारा खटीमा मे जलभराव की समस्याओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की खटीमा के अंदर पूरी ड्रेनेज सिस्टम का सर्वे कर लिया गया है और बजट भी पास हो गया है बहुत जल्द उसमें काम शुरू कर दिया जाएगा मीडिया द्वारा रेलवे विभाग द्वारा रात्रि में चल रहे खनन को लेकर सवाल पूछे जाने पर जिला अधिकारी ने कहा की शिकायत प्राप्त हो रही है रेलवे विभाग पर भी इस पर कार्रवाई की जाएगी रात्रि में कोई खनन नहीं चलेगा








