Time 24×7Tak
बनबसा उत्तराखंड
बनबसा 👉अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बनबसा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक चंपावत और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में परिषद ने चार माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्व. हरीश सिंह बिष्ट की मौत की जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री द्वारा हरीश सिंह बिष्ट के नाम पर स्मृति द्वार और सड़क निर्माण के आश्वासन पर अब तक कोई कार्यवाही न होने को लेकर भी नाराजगी जताई गई एबीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरीश सिंह बिष्ट की मौत को चार माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक विसरा रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है और न ही पुलिस ने मामले में कोई ठोस खुलासा किया है। परिषद ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि मामले की जांच में तेजी लाई जाए और जल्द से जल्द मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए।
विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो परिषद उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में नगर मंत्री चंदन बिष्ट, निखिल कुमार, अर्पित सोलंकी, दिनेश सिंह बिष्ट, करन सिंह बिष्ट, जतिन देउपा, विक्रम बोरा सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








