✍️उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ प्रशासन की तैयारी पूरी,15 मार्च से 15 जून तक चलेगा👉👉

✍️उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ प्रशासन की तैयारी पूरी,15 मार्च से 15 जून तक चलेगा👉👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

टनकपुर (चम्पावत)

टनकपुर  👉चंपावत जिले मे उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ आज होगा जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले को लेकर मंदिर क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है। 93 दिन तक चलने वाले सरकारी मेले का शुभारंभ मां पूर्णागिरी के अनन्य भक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार अपरान्ह 2 बजे ठूलीगाड़ में करेंगे। प्रभारी जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। एसपी अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया श्रद्धालुओं की हिफाजत का पुख्ता प्रबंध किया गया है। ठुलीगाड़ के अलावा भैरव मंदिर और काली मंदिर में पुलिस के थाने स्थापित किए गए हैं तथा सभी पुलिस के जवानों व अधिकारियों से श्रद्धालुओं के संग मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं कहा पुलिस का मुख्य फोकस मेले को सकुशल संपन्न करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिसके लिए चंपावत पुलिस सज्जक है। वही
पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रशासन के साथ मिलकर मंदिर समिति प्रयास करेगी। मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य के तीन कैंप लगाए गए हैं। सफाई की व्यवस्था पहली बार सुलभ इंटरनेशनल के जिम्मे सौंपी गई है। परिवहन, पार्किंग,पानी, बिजली सहित अन्य तमाम बंदोबस्त किया गया है। मेला क्षेत्र की तमाम दुकानें और धर्मशालाएं सज गई हैं।
मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मेले के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मेले की व्यवस्था बनाने में लगे हैं। इसके अलावा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में नैनीताल के एसडीएम प्रमोद कुमार और बाजपुर के तहसीलदार अक्षय भट्ट को पूर्णागिरी भेजा गया है। सरकारी मेला 15 जून तक चलेगा।


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें