Time 24×7Tak
बनबसा उत्तराखंड
बनबसा 👉खबर चंपावत जिले के सीमांत बनबसा से है जहां उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मिले की तैयारी को मध्य नजर रखते हुए जिला अधिकारी चंपावत व मुख्य विकास अधिकारी चंपावत के आदेश अनुसार बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में मेला स्थलों के आसपास व मेला स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया सफाई अभियान नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी व अधिशासी अधिकारी दीपक बुढलाकोटी के सौजन्य से समस्त पर्यावरण मित्र व नगर पंचायत कर्मचारी ने मिलकर किया आप को ज्ञात है की उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी का मेला टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन के पश्चात दर्शनार्थी हमारे पड़ोसी देश नेपाल में ब्रह्मदेव बाबा के दर्शन करने हेतु बनबसा के मार्ग से होकर नेपाल जाते हैं और यहां पर दर्शनार्थियों बड़ी संख्या में एकत्रित होते है इसी को मध्य नजर रखते हुए शारदा कैनल मेला स्थल पर सफाई व्यवस्था व दर्शनार्थियों के उचित रूकने की व्यवस्था हेतु नगर पंचायत बनबसा द्वारा समूची व्यवस्थाएं की जाती हैं जिसके अंतर्गत आज स्वच्छता अभियान चलाया गया है इस स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक बुढलाकोटी व समस्त नगर पंचायत कर्मचारी व पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे भूपेंद्र तिवारी, पंकज चौड़ाकोटी, गिरीश कापड़ी , जगदीश जोशी, कुसुम देऊपा ,विनोद चंद्र ,प्रकाश चंद व ओमकार उपस्थित रहे








