Time 24×7Tak
खटीमा जिला उधम सिंह नगर
रिपोर्ट -वेद प्रकाश
खटीमा 👉उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मदरसों के खिलाफ छापेमारी की कार्यवाही करी। इस कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक दस्ते की दो टीमें बनाई गई। जिनमें आसपास के तहसीलो से आए प्रशासनिक कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहा। टीमों ने क्षेत्र में चलाए जा रहे 3 अवैध मदरसों को सील कर दिया साथ ही साथ 6 मदरसों पर नोटिस चस्पा किए। खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई और तीन मदरसों को सील कर दिया गया है साथ ही 6 मदरसों के खिलाफ नोटिस की कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस दौरान मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को चिन्हित कर आसपास के शैक्षिक संस्थानों में स्थानांतरित करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।








