✍️सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी द्वारा टनकपुर में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने किया शुभारंभ👉

✍️सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी द्वारा टनकपुर में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने किया शुभारंभ👉

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

Time 24×7Tak

टनकपुर उत्तराखंड 

रिपोर्ट= राजीव गुप्ता

टनकपुर 👉जिला चंपावत की टनकपुर में सेवा संकल्प फाउंडेशन, धारिणी के माध्यम से 22 फरवरी को दूसरे दिन जनपद चम्पावत में मां पूर्णागिरी व मां शारदा की पावन धरा टनकपुर के पैराग्लाइडिंग खेल मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जनहित को समर्पित इस शिविर में 1500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा आपको बता दे की इस स्वास्थ्य शिविर में राज्य एवं अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, मनोरोग, ईएनटी, आयुर्वेद, फिजिशियन सेवाएं, मधुमेह, रक्तचाप, ईसीजी, नेत्र परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही, आवश्यक दवाइयों और चश्मों का वितरण भी किया गया, जिससे मरीजों को तत्काल राहत मिल सके।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसमें डॉ. एम. के. पंत (संयुक्त निदेशक, दून मेडिकल कॉलेज), डॉ. सुमन (अपोलो अस्पताल), डॉ. दीपक वत्स (वरिष्ठ फिजिशियन, अपोलो अस्पताल), डॉ. संस्कृति वत्स (जनरल फिजिशियन, अपोलो अस्पताल), डॉ. ईशा ढ़ल्ला (मनोरोग विशेषज्ञ, रुद्रपुर), डॉ. ललित पोखरिया (ईएनटी विशेषज्ञ, उधम सिंह नगर), डॉ. देवेश चौहान (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत), डॉ. गोपाल जी (आयुर्वेद चिकित्सक), डॉ. विनोद विश्वकर्मा (आयुर्वेद विशेषज्ञ), डॉ. पूजा (स्त्री रोग विशेषज्ञ, अपोलो अस्पताल) और डॉ. आर. डी. भट्ट (बाल रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं देकर इस शिविर को सफल बनाया
यह स्वास्थ्य शिविर जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा माना जा रहा है जिसमें अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने समर्पण और सेवा भाव से मरीजों की जांच एवं उपचार किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन, धारिणी का यह प्रयास समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होता नजर आ रहा है *आज 23 फरवरी का स्वास्थ्य शिवर नगला तराई में होना सुनिश्चित है*


ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें